khabar abhi tak

मोटर साइकल सवार तीन चचेरे भाइयों की ट्रक के कुचलने से मौत, दहशरा का मेला देखने निकले थे

 

कटनी। कटनी के बरही रोड पर मोटर साइकल सवार तीन चचेरे भाईयों को देर रात तेज गति से आरहे ट्रक ने टक्क र मारकर कुचल दिया। हादसे में तीनों भाइयों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

                         पुलिस के अनुसार कटनी के सिजेहरा गांव में रहने वाले  छोटेलाल कोल उम्र 18 वर्ष, अमित लाल कोल 19 वर्ष व सुमित कोल 20 वर्ष बीती शाम 7 बजे घर से दशहरा मेला देखने के लिए घर में कहकर निकले। एक ही बाइक से सिंगरौड़ी जा रहे तीनों भाई रात दस बजे के लगभग बहरी रोड से पड़रिया गांव की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही तीनों भाई उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया, हादसे में तीनों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटे तक खून से लथपथ मृतक सड़क पर ही पड़े रहे। इस बीच रोड से निकले वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद तीनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए, जिन्होने तीनों को देखा तो फूट-फूट कर रोए। पुलिस को पूछताछ में बताया कि छोटेलाल पिता जमना प्रसाद कोल, सुमित पिता सीरांगो कोल व अमित पिता गोपाल कोल मजदूरी करके अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते रहे। पुलिस ने मामले में फरार वाहन चालक को पकडऩे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak