जानकारी के मुताबिक चंदा देवी कोल उम्र 23 वर्ष निवासी कोतमा टिकाई टोला का करीब पांच साल तक प्रेम संबंध चला, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। चंदा अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गांव के लोग कई बार समझाकर मामला शांत करा चुके थे, लेकिन विवाद जारी रहता था। बीती रात करीब 8 से 9 बजे सुदामा नशे की हालत में घर आया। मायके जाने की बात पर उसने चंदा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बहस बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, चंदा ने गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। दोनों को झगड़ते देखकर सुदामा की मां अपने करीब ढाई साल और डेढ़ साल के दो पोते-पोतियों को लेकर दूसरे घर चली गईं। इसी दौरान सुदामा ने बांस के डंडे से चंदा पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले गया-
पुलिस के अनुसार, चंदा की मौत के बाद सुदामा को तत्काल इसका अहसास नहीं हुआ। वह शव को घसीटकर कमरे में ले गया। नशे की हालत में उसके पास ही सो गया। आज सुबह उठने पर उसने चंदा के सिर और कमरे में खून देखा। इसके बाद उसे पत्नी की मौत का पता चला। पत्नी की मौत का पता चलने पर सुदामा ने कमरे में गोबर से पुताई कर खून के निशान छिपाने की कोशिश की, लेकिन दाग पूरी तरह नहीं छिप सके।
मां लौटीं तो बहू का शव देखकर रोने लगीं-
सुदामा की मां दोनों बच्चों को लेकर घर लौटीं। कमरे में बहू चंदा का शव देखकर वह रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर में खून के निशान और शव देखकर ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।