khabar abhi tak

पुलिसिया दबंगई : शहपुरा चैक प्वाइंट पर टीआई ने हवलदार के दांत तोड़े !

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
शहपुरा में ऑइल डिपो के पास रविवार रात 12 बजे के आसपास पुलिस के चैक प्वाइंट पर शहपुरा टीआई और हवलदार के बीच ऐसा विवाद गहराया कि ट्र्क चालकों के सामने टीआई ने अपने अधिनस्थ हवलदार पर ताबड़तोड़ हाथ-घूंसे बरसाने के आरोप हैं। मौके पर वाहन चालक सिपाही हवलदार को पीछे से पकड़ा रहा। इसमें हवलदार के दांत टूट गए। होंठ कट गया और उसके हाथ में चोटें आईं। मौके पर अपशब्द कहते हुए टीआई अपने वाहन में बैठकर चालक के साथ चलते बनें।

शहपुरा के चेक प्वाइंट पर हवलदार लखन निषाद की ड्यूटी शहपुरा ऑइल डिपो के पास लगाई गई थी। वह ड्यूटी पर था। मौके पर नो-एंट्री को देखते हुए ट्र्कों को रोक रहा था। उसी समय पूजन सामग्री से भरा एक ट्र्क चालक उसे जाने के लिए परेशान करने लगा। इस पर हवलदार लखन ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और वरिष्ट अधिकारियों से मिन्नत करने के लिए मोबाइल नंबर मांगने लगा। पहले तो लखन ने उसे टाल दिया लेकिन बार-बार परेशान किए जाने पर उसे शहपुरा टीआई प्रवीण धुर्वे का नंबर दे दिया। 

मोबाइल नंबर मिलने पर ट्र्क चालक ने अपने मोबाइल से टीआई से बातचीत कर उसका ट्र्क निकल जाने की विनती की। इस बात पर टीआई आगबबूला हो गए और उन्होंने उनका नंबर कहां से मिलने की बात कही। इस पर चालक ने उनका नंबर मेजर से मिलना बताया था।

बस फिर क्या था, थोड़ी ही देर में अपने सरकारी वाहन में चालक के साथ चैक प्लाइंट पर टीआई प्रवीण पहुंच गए और उन्होंने उतरते ही मेजर लखन के साथ अपशब्द शुरू कर दिए। उधर, मौका देखकर पुलिस वाहन के चालक ने लखन को पीछे से पकड़ लिया और टीआई ने उस पर हाथ-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लखन ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। मारपीट में उसका होंठ फट गया। एक दांत टूट गया। आंख के पास चोट आई। उसके बाएं हाथ में फ्रेक्चर महसूस होने लगा। मारपीट के बाद टीआई वाहन चालक के साथ वहां से निकल लिए। हवलदार मौके पर इलाज के लिए शहपुरा सीएससी गया था, जहां से उसे मेडिकल रिफर कर दिया था। देर रात लखन ने मेडिकल पहुंचकर अपना इलाज करवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak