khabar abhi tak

' रामप्रकाश ' संभालेंगे मप्र मेट्रो रेल, ' अग्रिम ' को मिली जबलपुर निगम की कमान



जबलपुर।
मध्यप्रदेश सामान्य प्रकाशन विभाग ने रविवार को एक आदेश जारी किया है। आदेश में नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को आयुक्त नगर निगम भोपाल के साथ अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इनकी जगह नगर निगम जबलपुर में आयुक्त के पद पर छिंदवाड़ा जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार को पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल संस्कृति जैन को उप सचिव, वित्त विभाग और स्मार्ट सिटी भोपाल सीईओ अंजू अरूण कुमार को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak