पुलिस के अनुसार करेली नरसिंहपुर निवासी हर्ष सेन उम्र 21 वर्ष साफ्टवेयर इंजीनियर है। हर्ष अपने साथी के साथ जबलपुर में दुर्गाजी देखने के लिए आया था। हर्ष व उसका साथी बीती रात 11.30 बजे के लगभग रानीताल से दुर्गाजी देखकर स्कूटी से होटल के लिए निकले। जब वे दद्दा परिसर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों को हर्ष साईड के लिये हार्न बजाया। जिसपर बाइक सवार युवक रुक गए और गाली गलौज करने लगे। हर्ष ने मना किया तो बाइक सवार बदमाशों ने हर्ष पर हमला कर दिया, हमला होते देख साथी साहिल ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस बीच हमलावरों में एक ने अपने साथी का नाम लेते हुए कहा कि पीयूष पचौरी उसे छोड़ दो। वहीं हमला होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिसपर तीनों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में हर्ष के नाक व सिर तथा साहिल पटेल के चेहरे व हाथ पैर में चोट आई है। घायलों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Tags
jabalpur