khabar abhi tak

महाकौशल दौरे पर आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज



जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक महाकौशल प्रवास पर रहेंगे। उनके इस तय दौरे के सिलसिले में जबलपुर में प्रांतीय टोली की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रस्तावित रूट, सांगठनिक समन्वय और जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने पर विचार-विमर्श करके कार्ययोजना बनाई गई। ​इस बैठक का संचालन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांत अध्यक्ष अभिषेक मालू और प्रांत महामंत्री डॉ. अशोक सोनी की मौजूदगी में हुआ। हिंदू हेल्प लाइन के राष्ट्रीय मंत्री तथा महाकौशल प्रांत के पालक डॉ. एल.बी. सिंह चंदेल (बेटू भैया) खास तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा प्रांत संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव, विभाग संगठन मंत्री मुकेश शरण, अरविंद बघेल एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के महाकौशल प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak