khabar abhi tak

त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजन-प्रसाद सामग्री की 17 दुकानें आग से जलकर खाक, देखें वीडियो



जबलपुर।
भेड़ाघाट रोड स्थित तेवर में पौराणिक मंदिर त्रिपुर सुंदरी के बाहर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर प्रसाद और पूजन सामग्री बेचने वाली दुकानों में रात करीब 10 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे 17 से ज्यादा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गई।


स्थानीय व्यवसायी देवराज पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के वक्त अचानक दुकानों से धुआं और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र होकर लोगों की मदद करते नजर आए।

आग इतनी भयानक थी कि ज्यादातर दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak