नरसिंहपुर। शहर के रिपटा पुल के पास बदमाशों ने गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी से करीब 35 लाख रुपए के जेवर लूट लिए। दुकान बंद कर घर लौट रहे सौरभ की गाड़ी को आरोपियों ने टक्कर मारकर गिराया, फिर आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों से पीटा और जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
सौरभ के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उनके मुताबिक, बैग में बिक्री के जेवरों के साथ मरम्मत के लिए आए आभूषण भी थे।
एसपी पहुंचे घटनास्थल
वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
