khabar abhi tak

आसपा के 'दामोदर यादव' ने जहर उगला, बागेश्वरधाम से यात्रा की अनुमति दी तो होगा विरोध, देखें वीडियो



जबलपुर। 
बागेश्वरधाम से निकलने वाली गैर भारत संविधान यात्रा की सरकार ने अनुमति दी तो उसका विरोध किया जाएगा। यह कहना था आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश अध्यक्ष दमोदर यादव का। यादव ने कहा कि इस यात्रा को बागेश्वरधाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री निकाल रहे हैं। इनकी मंशा हिन्दुस्थान को हिन्दू राष्ट्र् घोषित किया जाना है, जबकि संविधान में साफ लिखा है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। लिहाजा इस यात्रा की अनुमति शासन देती है तो यह नियम विरूद्ध होगा। 

यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रदेश में सभी जगहों पर जाकर लोगों को एकत्र किया जा रहा है। महाकोशल में भी लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। हमारी पार्टी इस यात्रा का पुरजोर विरोध करेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak