khabar abhi tak

लग्जरी कार की टक्कर से स्कूल वेन पलटी, 8 बच्चे घायल, देखें लाइव वीडियो




जबलपुर।
गढ़ा के सुभाष नगर-गढ़ा पुरवा रोड पर स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन को बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूल वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 11 बजे बच्चे स्कूल जाने के लिए वैन में सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद स्कूल वैन पलट गई। वैन के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने के लिए आसपास के लोगों ने मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

हादसे में घायल बच्चे

आदर्श-अधर्व- सागर कुशवाह 

रिशि साहू- कौशलेंद्र 

अभिषेक- ललित तिवारी

आध्या- रूपराम साहू 

रियाज- राहुल राय 

वैदेही- प्रदीप राठौर 

आराध्या- नरेंद्र ठाकुर 

अधर्व- रूपता साहू



कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को देखने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह मेडिकल पहुंचे। बच्चों के बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को कहा। कलेक्टर ने मौके पर बच्चों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी भी ली थी। कलेक्टर सिंह ने बच्चों के परिजनों को आश्वस्थ्य किया कि वे इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak