जबलपुर। शहर के साथ अब देहात में भी मंगलसूत्र-चेन स्नेचिंग के मामले सामने आने लगे हैं। मंगलवार की शाम खितौला को रेल ओवरब्रिज पर अपनी सहेली के साथ टहल रही दुर्गा दीक्षित का अज्ञात तीन युवकों ने मंगलसूत्र छीना और भाग गए। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की छानबीन कर रही है।
खितौला पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खितौला निवासी दुर्गा दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम लगभग 5-45 बजे मोहल्ले की मोना सिंह ठाकुर के साथ रेलवे ओवर ब्रिज में पैदल घूम रही थी। तभी पान उमरिया तरफ से काले रंग की मोटर सायकल में 3 लड़के उम्र लगभग 20-25 वर्ष के आये तथा पीछे बैठा लड़का जो काली टीशर्ट पहने था, जो मोटर सायकल से उतरकर उसके पास आया। लड़के ने उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र 12 गुरिया, लाकेट सहित खींच कर तोड़कर लेकर मोटर सायकल में बैठकर सिहोरा की ओर भाग गये। मोटर सायकल चलाने वाला नीली टीशर्ट पहने था। वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाई।