जबलपुर। बरगी नगर में शराब की कथित अवैध बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बरगी नगर स्थित शराब दुकान से पेकारी के लिए ले जाई जा रही तीन पेटी शराब को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई देशी शराब में प्लेन एवं मसाला शराब के पाव शामिल हैं। ग्रामीणों द्वारा शराब पुलिस को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब किसके द्वारा ले जाई जा रही थी। कहां ले जाई जा रही थी।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजू लाल मेहरा ने आरोप लगाया कि बरगी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में जबलपुर पुलिस अधीक्षक को कई बार ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के अलग.अलग मोहल्लों में शराब की कथित अवैध बिक्री से स्थानीय माहौल प्रभावित हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने शराब बिक्री से जुड़ी गतिविधियों के कारण चोरी सहित अन्य घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई है।
