khabar abhi tak

स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो



जबलपुर।
उखरी तिराहे पर मंगलवार को एक स्कूल बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब गोहलपुर निवासी अलका पांडे उखरी चौक से गुजर रही थीं। तभी लिटिल वर्ल्ड स्कूल की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1092 वहां पहुंची। बस महिला को टक्कर मारते हुए उसके पहिए महिला के शरीर के ऊपर से निकल गए। अलका की पल भर में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उखरी तिराहे पर बेढंगे गतिरोध होने की वजह से लोग भ्रमित हो रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे रोजाना हो रहे हैं। दूसरी ओर यहां सिग्नल लाइन का संचालन ठीक तरीके से नहीं होता है, जिससे लोग रेड लाइट क्रॉस कर रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak