जबलपुर। श्रीराम इंजीनिरिंग कॉलेज के एक छात्र को लूटने वाले एक बदमाश को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट की रकम खर्च कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
माढ़ोताल टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि लूट के आरोप में ग्रीनसिटी निवासी आयुष राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 22 अगस्त को नीमखेड़ज्ञ निवासी अविनाश कुमार कॉलेज से प्रेक्टिकल परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल कर अपने कमरे नीमखेडा जाने के लिये पैदल जा रहा था। रास्ते मे उसे आयुष राजपूत रोक कर चाकू दिखाकर भय मे डालकर मारपीट कर चोट पहुचाकर तिवारी रेस्टोरेन्ट मे ले गया था। उससे जबरदस्ती 5,000 रुपये छीन लिये थे। आयुष के मोबाईल का पासवार्ड लेकर मोबाईल से 5,000 रुपये ट्रॉसफार कर लिया था। पुलिस ने मुखबिरो की सूचना पर आयुष राजपूत को पकड़ा है। पूछताछ पर घटना करना स्वीकार करते हुये लिये रूपये खर्च कर देना बताया।
