पुलिस के अनुसार शारदा नगर प्रोफे सर कालोनी निवासी अंकुश गर्ग ने घर पहुंचकर पत्नी रानी से कार में बैठकर चलने के लिए कहा, जिसपर रानी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि कार में ज्यादा भीड़ है, इसके लिए वह नही बैठेगी। जिसपर गुस्साए पति अंकुश ने पत्नी रानी के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। रानी के साथ मारपीट होते देख भाई सौरभ दुबे और अरविंद तिवारी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी अंकुश, आयुष गर्ग व अनुराग दुबे ने जमकर मारपीट की। मारपीट से व्यथित रानी अपने भाई के साथ मोटर साइकल से थाना रिपोर्ट करने के लिए निकल गई। जब वे पाटन रोड पर टंकी के पास पहुंचे तभी पीछा करते हुए आए पति अंकुश गर्ग ने तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रानी व उनका भाई बाइक सहित गिरकर घिटसते हुए चले गए, जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पति और अन्य के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 296(ए), 115(2), 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत प्रोफेसर कॉलोनी, शारदा नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर रानी गर्ग के पति अंकुश गर्ग, आयुष गर्ग और अनुराग दुबे के साथ कटनी के जोहला से लौटे थे। घर आने पर पति ने रानी को कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन कार में भीड़ होने के कारण मना करने पर पति ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से व्यथित महिला जब थाना रिपोर्ट करने जा रही थी, जब पाटन रोड पर कार से आकर टक्कर मार दी।
Tags
jabalpur