बताया गया है कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यात्रीगण एवं आम नागरिक ब्रिज नंबर-3 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आवागमन कर सकेंगे। संबंधित अवधि में ब्रिज नंबर-2 से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है। रेल प्रशासन द्वारा संबंधित कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर यथाशीघ्र सुरक्षित सड़क यातायात बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।
Tags
jabalpur