khabar abhi tak

मैं पाकिस्तानी हूं ! वाहन निर्माणी के पास मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का हंगामा, देखें वीडियो



जबलपुर।
वाहन निर्माण के पास शोभापुर में बुधवार की सुबह एक युवक के पाकिस्तानी होने की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पाकिस्तानी कहने वाले युवक को पकड़ा। युवक से पूछताछ की गई तो प्रथम दृष्टया उसने खुद को उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया था। पुलिस ने आरोपी के बताए पते और नाम की तस्दीक की। पुलिस ने पाया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसके परिजनों से सपंर्क किया है, वे उसे लेने आ रहे हैं।

रांझी पुलिस ने बताया कि शोभापुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया था, जब एक व्यक्ति खुद को पाकिस्तानी कहते हुए लोगों को दहशत में डाल रहा था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उस व्यक्ति का हुलिया इस तरह था कि मानों वह घुसपैठिए के रूप में भारत में दाखिल हुआ हो। भाषा में भी पाकिस्तानी झलक लोग महसूस कर रहे थे।


सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पूछताछ की तो प्रथम दृष्टया उसने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के गौसगंज में रहने वाला शिवम पाठक है। उसने अपने परिवार का मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस ने उसके बताए नंबर पर संपर्क साधा तो सामने आया कि वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी भाग चुका है। पहले उसे राजस्थान से लेकर आया गया था। 

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस पोर्टल सहित पाकिस्तानी दस्तावेजों को खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak