जबलपुर. रेल यात्रियों की सुविधा तथा आगामी पूजा एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 08-08 फेरों में विस्तार करने तथा संशोधित समय-सारणी के अनुसार चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु चलथान एवं बारडोली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है।
वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (08-08 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09025 वलसाड से दानापुर स्पेशल ट्रेन 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड स्टेशन से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 20:00 बजे, जबलपुर 23:40 बजे, पहुँचकर अगले दिन कटनी 01:05 बजे, सतना 02:20 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (08 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09026 दानापुर से वलसाड स्पेशल ट्रेन 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर स्टेशन से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना 01:30 बजे, कटनी 04:20 बजे, जबलपुर 06:00 बजे, इटारसी 10:00 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए रात 21:30 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी। (08 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, धरनगांव, पालधी, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
