khabar abhi tak

पमरे ने मकरोनिया-मुरैना-मकरोनिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में किया विस्तार

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01711/01712 मकरोनिया-मुरैना-मकरोनिया एक्सप्रेस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को दो-दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और कोच कंपोजिशन के अनुसार ही संचालित होगी।

अतिरिक्त फेरों का विवरण

-गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया से मुरैना: दिनांक 04.10.2026 एवं 05.10.2026 (02 फेरे)

-गाड़ी संख्या 01712 मुरैना से मकरोनिया: दिनांक 05.10.2026 एवं 06.10.2026 (02 फेरे)

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान अधिकृत समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी स्टेशन पूछताछ काउंटर, अधिकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak