khabar abhi tak

मझौली पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, देखें वीडियो



जबलपुर।
मझौली चल समारोह में हादसे के दौरान शुक्रवार को मृतकों के परिजनों से मिलने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। श्री सिंह ने प्रिंस चौहान और विकास राजपूत के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। परिजनों को सांत्वना दी। घायलों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, इसके साथ प्रिंस चौहान के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर आश्वासन दिया। नौकरी की मांग पर मंत्री राकेश सिंह बोले— कलेक्टर से चर्चा कर मदद का करेंगे प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि मझौली दशहरा चल समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak