जबलपुर। रेलवे स्टेशन जबलपुर के वाशिंग पिट पुरानी डाउन केबिन के पास शुक्रवार रात यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। जीआरपी ने मृतक की उम्र 55 साल बताई है। जांचकर्ता प्रधान आरक्षक मोहम्मद शकील सिद्दीकी ने बताया कि रात 7:30 बजे जीआरपी को सूचना मिली थी कि यार्ड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रथम दृष्टि बताया है कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं है। संभवत अज्ञात व्यक्ति की मौत किसी बीमारी की वजह से हो सकती है। जीआरपी ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है। जीआरपी ने मृतक की पहचान के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी है।