khabar abhi tak

बरेला के बम्हनी चौराहे पर भाजपा नेताओं में घमासान, देखें वीडियो



जबलपुर।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं के बीच शुक्रवार की रात 9 बजे बम्हनी चौराहे पर जमकर विवाद हो गया। एक ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और हमला किया जाना सामने आया है। इस घटनाक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल, प्रदीप साहू और दिलीप साहू सहित अन्य लोगों सहित महिलाओं के घायल होना सामने आया है। बरेला पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।


बरेला टीआई संगीता सिंह के मुताबिक विवाद दोनों ओर से किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इस प्रकरण में जनपद सदस्य रामेश्वर साहू जिला पंचायत सदस्य रानी साहू के पति बताए जा रहे हैं। उनके भाई प्रहलाद साहू, लखन साहू और दिनेश साहू सहित अन्य लोगों पर हमला करने के आरोप लगे हैं। वहीं, घायल बताए जा रहे लोगों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल, प्रदीप साहू और दिलीप साहू के नाम सामने आए हैं। 


बरेला थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता और उनके भाइयों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है। घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राणघातक हमला और बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


बरेला के पूर्व अध्यक्ष ने एसपी को दिया ज्ञापन और मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak