khabar abhi tak

मोबाइल चालू किया और शिक्षक के खाते से कट गए 88 हजार


जबलपुर।
साइबर क्राइम के मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। कहीं न कहीं रोजाना लोग इसके शिकार हो रहे हैं। हाल ही में रांझी और लार्डगंज क्षेत्रों में दो लोगों का मोबाइल हैक करके खाते खाली कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

लार्डगंज

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात यादव कॉलोनी निवासी शिवराज सिंह उइके ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षक है। 11 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12-35 बजे उसने मोबाइल चलाने के लिये डाटा ऑन किया। मोबाइल पर गूगल पे के माध्यम से 88 हजार रूपये कटने का मैसेज आया। उसने अकाउण्ट चैक किया, उसके बैंक अकाउण्ट से 88 हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छल करते हुये ट्रांजेक्शन कर लिये हैं। 

रांझी

इसी तरह रांझी में निशांत कुमार साहू ने लिखित शिकायत की है कि 18 अक्टूबर को उसका मोबाइल अचानक हैक या किसी रिमोट एक्सेस एप के नियंत्रण में आ गया। उसके यूनियन बैंक एवं एक्सिस बैंक खाता से कुल 1 लाख रूपये खातों से निकलने के मैसेज आये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर उसके दोनो बैंक खातों से आनलाईन धोखाधड़ी करते हुये उसके खातों से 1 लाख रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak