khabar abhi tak

दबंगई : घाना में मुफ्त शराब नहीं मिलने पर सेल्समेन को चाकू मारा


जबलपुर।
खमरिया के घाना में गुरूवार रात शराब दुकान में दबंगई दिखाते हुए दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए सेल्समेन से शराब मांगी। सेल्समेन का विरोध सुनते ही दोनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला किया। चाकू से बचने की सेल्समेन ने कोशिश की। चाकू सेल्समेन की कमर में लगा। वारदात को अंजाम देते हुए दोनों युवक धमकाते हुए भाग गए।

खमरिया पुलिस ने बताया कि घाना निवासी सुरज जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह शराब दुकान घाना में सेल्समेन का काम करता है। गुरूवार को सुबह लगभग 8 बजे वह देशी अंग्रेजी शराब दुकान घाना में था। तभी निकेश बंजारा एवं सतीश कुशवाहा आये। सतीश कुशवाहा बिना पैसे के शराब मांगने लगा। उसने बिना पैसे के शराब देने से मना किया तो दोनो गाली गलौज करते हुये जान से मारने की कहते हुये निकेश बंजारा ने जान से मारने की नियत से चाकू से सीना पर हमला किया। उसने बचाव करते हुये घूम गया। इससे चाकू उसके कमर में लगा। मौके पर उसके साथी उसे बचाने आये तो दोनों गाली गलौज करते हुये भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak