khabar abhi tak

दुपट्टे के नीचे से सरका लिया मंगलसूत्र, गढ़ाफाटक में देवी दर्शन के दौरान वारदात

एआई आधारित फोटो 

जबलपुर।
गढ़ाफाटक में देवी दर्शन कर रही गोरखपुर की एक महिला का दुप्पटा सरका कर उसके नीचे मंगलसूत्र को पलक झपकते चोरी कर लिया। महिला जब दर्शन करके पंडाल से बाहर आई तो अचंभित रह गई। उसके गले में मंगलसूत्र नहीं था। महिला ने मामले की पुलिस के रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर को खंगाल रही है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात गोरखपुर के जोगी मोहल्ला में रहने वाली प्रीति कनोजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर की रात लगभग 11-40 बजे पति दीपक कनोजिया व बच्चों के साथ महाकाली के दर्शन करने गढाफाटक गयी थी। दर्शन करने के बाद आगे बढ़ी, तभी किसी ने उसके गले में पड़ा दुपट्टा खिसकाया। जिसे वह ठीक करने लगी। देखा उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र कीमती 85 हजार 420 रूपये का नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को हनुमानताल की बड़ी खेरमाई में भी राजस्थान से आई एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak