khabar abhi tak

बीटेक छात्र का मोबाइल चोरी करके ऑटो चालक चंपत

फाइल फोटो

जबलपुर।
रेलवे स्टेशन से कॉलेज जाने वाले एक बीटेक छात्र का ऑटो चालक ने बड़ी सफाई से मोबाइल पार कर दिया और छात्र को वाहन से उतारकर भाग गया। छात्र ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि पिपरिया सहलावन में रहने वाले आशीष मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीटेक की पढ़ाई श्रीराम कॉलेज जबलपुर से कर रहा है। 18 अक्टूबर को कटनी से जबलपुर स्टेशन शाम लगभग 6 बजे आकर स्टेशन के बाहर आया। ऑटो में बैठकर श्रीराम कॉलेज जाने लगा। हाईकेार्ट चौक के पास ऑटो वाले ने कहा कि आटो खराब हो रहा है। सीट के नीचे हाथ मारने कहा। उसी दौरान उसका मोबाइल जेब से निकाल लिया। उसे हाईकोर्ट चौक के पास उतारकर ऑटो चालक चला गया। उसने देखा कि उसका मोबाइल नहीं था। ऑटो चालक उसका मोबाइल चोरी कर भाग गया। 

इसी तरह कुम्हार मोहल्ला निवासी अमृता बर्मन ने केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे  परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 4791 से सदर आए थे। रिक्शा भाई अंबर चला रहा था। टेगोर गार्डन के सामने ई रिक्शा खडा कर सभी दर्शन करने चले गये थे। रात लगभग 2 बजे दर्शन करके वापस आकर देखा ई रिक्शा नहीं था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak