जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशन, राइट टाउन स्थित केशव कुटी, सरस्वती शिक्षा परिषद नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज और करमेता स्थित श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अपर जिला दंडाधिकारी रविशंकर राय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया है। तय सीमा में नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 सहित सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जबलपुर में सरसंघचालक का प्रवास कल से: कार्यक्रम स्थल के पास नहीं उड़ेंगे ड्रोन
byKhabarAbhiTak
-
0
