khabar abhi tak

फ्लाईओवर पर रफ्तार से भाग रही लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें टकराई, एयरबैग खुला-जान बची, देखें वीडियो



जबलपुर।
मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर पर शुक्रवार की रात 7.00 बजे मदनमहल रोटरी के पास दो इलेक्ट्रिक कारें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। मौके पर लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भेजा है। पुलिस मौके पर है, जिससे मौजूदा हालात में घायलों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।


मदनमहल पुलिस ने बताया कि मदनमहल रोटरी के पास रानीताल की ओर एमपी 20 एक्सई 3411 और एमपी 20 जेडवाई 0373 कार आमने-सामने टकरा गई हैं। दोनों कारों में सवार लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं। कारों को क्रॉस करते समय धोखा हो गया है और कारों का दाहिना हिस्सा टकराया है। कारों के टकराते ही दोनों कारों के एयरबैग खुल गए थे। मौके पर लोगों ने घायलों को कारों से बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल भेजा है। मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव का कहना है कि दोनों इलेक्ट्रिक कारों में एक टाटा नेक्सॉन और दूसरी टाटा कर्व है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak