जबलपुर। भारत की उड़नपरी और ऑलेम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता पीटी उषा का बुधवार को नगरागमन हुआ। इस मौके पर मध्यप्रदेश ऑलेम्पिक संघ ने सांसद उषा का स्वागत किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
राकेश सिंह ने इस गरिमामय आयोजन में कहा कि उड़परी के आगमन से हमारे शहर के खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी। उनका कहना था कि आने वाले समय में खेल के आयाम बढ़ेगें। इन्होंने ऑलेम्पिक संघ को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि खेल जगत में पीटी उषा की मौजूदगी हमारे भावी खेल प्रतिभाओं के लिए अनुकरणीय अवसर है।
ऑलेम्पिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ देश की नामी एथलीट स्वर्ण पदक विजेता पीटी उषा का संस्कारधानी में स्वागत किया जाना खुद एक सुखद पहलु है।
