khabar abhi tak

एमपी के छतरपुर में महिला की दिनदहाड़े हत्या, कटा गला लेकर यहां-वहां भागी, पति व दोस्त ने किया हथियारों से हमला

छतरपुर. एमपी के छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में ज्योति चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने करीब चार घंटे में उसके पति लखन जोशी और दोस्त सोनू कुशवाहा को महोबा से गिरफ्तार किया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मकान के अंदर मृतका के 4 और 6 वर्षीय बच्चे सोते मिले।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में शुक्रवार 2 अक्टूबर को महिला ज्योति चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर मृतका के पति लखन जोशी और उसके दोस्त सोनू कुशवाहा को पड़ोसी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नानोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने महिला का बाइक से पीछा किया था और मौका पाकर उस पर हमला किया।

वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मकान सील कर दिया। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।

सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों से जुड़े अन्य साक्ष्यों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak