khabar abhi tak

पहले प्रेम विवाह फिर इंश्योरेंस की लालच में सुपारी देकर पति ने कराई पत्नी की हत्या, देखें वीडियो



जबलपुर।
पाटन कचहरी के सामने नोटरी का काम करने वाले एक व्यक्ति का कातिल चेहरा पुलिस के सामने आया है। इस व्यक्ति ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया। पत्नी के नाम करोड़ों रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस होने की वजह से वह लालच में फस गया। पत्नी को ठिकाने लगाने इस युवक ने अपने तीन साथियों को सुपारी देकर तैयार किया और उसे दुर्घटना का नाम देते हुए मौत के घाट उतार दिया। पाटन पुलिस में छानबीन करते हुए यह खुलासा कर दिया कि महिला की मौत महज दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस में आरोपी सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।


पाटन पुलिस ने बताया है कि गत 4 सितंबर को नुनसर के पास सड़क दुर्घटना में सविता चौधरी की मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टि यह मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले जिससे इसकी जान भी शुरू कर दी गई। 

 पुलिस विवेचना में यह सामने आया था कि महिला ने 2024 में प्रेम विवाह पाटन निवासी प्रियांश पांडे से हुआ था। पत्नी शादी के पूर्व इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी लेकिन शादी के बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। पति-पत्नी भेड़ाघाट के आम हिनौता गांव में मकान बनाकर निवास कर रहे थे। पुलिस ने इस प्रकरण में घटना स्थल पर मिले सबूतों और पूछताछ में पति को हिरासत में लिया एवं गहन छानबीन की। पति ने इस मामले में अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए दो अन्य आरोपियों को हायर करने की बात कबूल की। पुलिस ने पति की निशानदेही पर प्रियांशु के सहायक मूलचंद और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak