जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, उमेश पटेल और प्ररवेन्द्र चौहान सहित अनेक पार्टी जन उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सत्य, अहिंसा और जनसेवा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने संगठित होकर देशहित में बापू के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने बापू के सामाजिक समरसता के संदेश को रेखांकित करते हुए आपसी एकता बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जबलपुर: कांग्रेस परिवार ने किया राष्ट्रपिता का भावपूर्ण स्मरण
byKhabarAbhiTak
-
0
