khabar abhi tak

प्लेटफॉर्म 6 पर लड़खड़ाकर गिरा अज्ञात व्यक्ति फिर नहीं उठा, रेलवे डॉक्टर ने भेजा अस्पताल


जबलपुर।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह के निकासद्वार के पास एक अज्ञात व्यक्ति लड़खड़ाकर गिर गया लेकिन उसके बाद वह उठ नहीं सका। सूचना मिलते स्टेशन प्रबंधन के लोगों के साथ डॉक्टर मौके पर पहुंचे। अज्ञात की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भेजा।

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 के गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना प्राप्त होते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अनन्या क्लीनिक एवं रेलवे अस्पताल से संपर्क कर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।


सूचना मिलते ही चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और डॉ संजय द्वारा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके पश्चात एम्बुलेंस की सहायता से उसे बेहतर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। उक्त व्यक्ति कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था तथा मौके पर उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद नहीं था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak