khabar abhi tak

एमपी में गैस सिलेंडर 65 रुपए तक महंगा, जबलपुर में अब 3030 में मिलेगा, रीवा में सबसे ज्यादा रेट

 

जबलपुर। तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर 70 रुपए तक महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में यह 62.50 से 65 रुपए तक महंगा हुआ है। नए रेट के अनुसार सिलेंडर अब भोपाल में 2815, इंदौर में 2919, जबलपुर में 3030, ग्वालियर में 3037 और उज्जैन में 2980 में मिलेगा। रीवा में सबसे ज्यादा रेट हो गए हैं। यहां सिलेंडर अब 3066 रुपए हो गए हैं।

                         खबर है कि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी घर में उपयोगी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। यह भोपाल में 947.50, इंदौर में 970, जबलपुर में 948.50, ग्वालियर में 1025.50 और उज्जैन में 1001.50 में मिल रहा है। इसी तरह रीवा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां नए रेट 3066 रुपए हो गए हैं। सिंगरौली में 3064 रुपए, सतना-नरसिंहपुर में 3063.50 रुपए, कटनी में 3062.50 और पन्ना में 3061 रुपए है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढऩे से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि का कहना है कि गैस संकट से पहले कमर्शियल सिलेंडर 1800 रुपए में मिलता था, जो धीरे-धीरे 3300 रुपए तक बढ़ गया है। इसके बाद सरकार ने रेट में कमी की, लेकिन दो महीने से लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे सीधे तौर पर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर बढ़ रहा है।

शादियों की कैटरिंग भी महंगी होगी-

जबलपुर के कैटर्स का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। दीवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू होगा। इस बार शादी के अच्छे मुहूर्त है। इससे बजट में अंतर होगा। प्रदेश के 26 जिलों में सिलेंडर 3 हजार रुपए या इससे ज्यादा में ही मिलेगा। वहीं शाजापुर और सीहोर में कीमतें 2822 रुपए हो गई हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak