khabar abhi tak

श्रीगोविंद गंज रामलीला: भव्य चल समारोह के साथ 162वें वर्ष का शंखनाद कल



जबलपुर। संस्कारधानी की वैभवशाली 162वें वर्ष में प्रवेश कर रही मध्य भारत की सबसे पुरानी श्रीगोविंद गंज रामलीला समिति का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह रविवार सायं 7 बजे शुरू होगा। इसके पहले दोपहर बाद 4 बजे रामलीला व्यास पं. वासुदेव शास्त्री विधि-विधान से पावन मुकुटों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे। समिति अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी के अनुसार पूर्व महापौर प्रभात साहू पूजन कर शोभायात्रा को प्रस्थान कराएंगे। यह यात्रा गुड़हाई, तमरहाई, कोतवाली, सराफा, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, बल्देवबाग, चेरीताल, गोपाल बाग व दमोह नाका मार्ग से गुजरेगी। सोमवार 5 अक्टूबर से नारद मोह व श्री राम जन्म प्रसंग से मंचन की शुरुआत तय की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak