khabar abhi tak

WCR PCCM का रीवा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

 
जबलपुर।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक द्वारा  जबलपुर रेल मंडल के रीवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था तथा स्टेशन की विभिन्न वाणिज्यिक एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशांक गुप्ता उपस्थित थे ।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ATVM एवं UTS-cum-PRS काउंटर की व्यवस्था, टिकटिंग क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण तथा प्लेटफॉर्म क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट को शीघ्र प्रारंभ करने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पार्सल आवागमन हेतु उपयुक्त मार्ग उपलब्ध कराने तथा यात्री सूचना एवं उद्घोषणा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान Ultratech Cement Siding, Turki Road एवं Prism Johnson Cement Siding का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं यात्रियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन की व्यवस्थाओं में यात्री सुविधा, सुगमता एवं बेहतर सेवा प्रदान करने को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak