जबलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मण्डल में स्थाई तौर पर बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कुछ रेलगाडिय़ों का ठहराव अस्थाई तौर पर राँची रोड देने का निर्णय आगामी 03 माह (14.10.2026 से 11.01.2026 तक) के लिए लिया गया है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी सांख्य 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर एवं गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा ट्रेनों का ठहराव अस्थाई तौर पर बरकाकाना की बजाय राँची रोड दिया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।
राँची रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव की जानकारी
1- गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 14 अक्टूबर 2026 से राँची रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 20:30/20:35 बजे ठहराव रहेगा।
2- गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 से राँची रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय दोपहर 13:50/13:55 बजे ठहराव रहेगा।
3- गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा ट्रेन दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 से राँची रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 06:50/06:55 बजे ठहराव रहेगा।
4- गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल ट्रेन दिनाँक 19 अक्टूबर 2026 से राँची रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 19:10/19:15 बजे ठहराव रहेगा।
