khabar abhi tak

विजयनगर के ' पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज ' के ताले टूटे, युवतियां कैमरे में कैद, देखें वीडियो



जबलपुर।
चोरी के मामले में अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। भीड़ के बीच और सवारी वाहनों में महिलाओं के द्वारा चोरी करने के मामले सामने आए हैं लेकिन हाल ही विजयनगर के टिबुडे कॉम्प्लेक्स स्थित इन्दिरा ऑटोमोबाइल पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज में ताले तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीसीटीवी में दो युवतियां चोरी करते हुए कैद हुईं हैं। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवतियों की छानबीन कर रही है।


उखरी पुलिस चौकी के मुताबिक रविवार के तड़के 5 बजे विजयनगर चौपाटी से लगे पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज की दो शटर के ताले तोड़े गए हैं। इसमें एक शटर नहीं खुली तो दूसरी शटर से दो अज्ञात युवतियों ने गैरेज के अंदर प्रवेश किया है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नजर आ रहा है कि बारिश में गैरेज मे ंपानी भरे होने के बावजूद युवतियों ने पूरे गैरेज में तलाशी ली और वहां रखे कीमती पाट-पुरजों सहित एल्युमीनियम स्क्रैप बोरे में भर लिया। 

मोबाइल की रोशनी में तलाशी

गैरेज में अंधेरा होने की वजह से युवतियों ने मोबाइल की रोशनी में गैरेज में तलाशी ली है। इसमें वाहनों को खोल-खोल कर भी देखा गया है। इस दौरान युवतियों ने खुद को पानी से बचाने के लिए सलवार को घुटने तक उठाकर रखना दिखाई दे रहा है। मोबाइल की रोशनी कम पड़ने पर युवतियां गैरेज के ही एलईडी बल्ब को हाथ में लिए दिखाई दे रही है।

चेहरे पर बांधा दुपट्टा

इस दौरान जब सीसीटीवी होने का अहसास हुआ तो दोनों युवतियों ने अपना मुंह दुपट्टे से ढांक लिया है। लगभग 20 मिनट अंदर रहने के बाद ये युवतियां प्लास्टिक के बोरे में कीमती पाट-पुरजे भरकर चंपत हो गई।

अनसुलझे सवाल

- चौपाटी जैसी जगह पर पुलिस नहीं थी ?

- शो-रूम के गार्ड भी थे नदारद ?

- ताले तोड़े जाने पर आवाज नहीं आई ?

- रैकी हुई तभी सीधे गैरेज के ताले टूटे ?

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak