khabar abhi tak

फालोअप : जहरीली शराब मामले में CM का सख्त एक्शन, 3 आबकारी अधिकारी, बंडा टीआई सस्पेंड, उपायुक्त ग्वालियर अटैच

भोपाल/सागर. मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से हुई 12 मौतों के मामले में एक्शन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया है। जबकि सागर आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती को सस्पेंड  कर दिया है। इसके अलावा बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाह और गूगरा चौकी प्रभारी पूरण लडिय़ा को भी निलंबित कर दिया है। 

गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स भेजा

बंडा के ग्राम बमूरा मेडा निवासी रामप्रसाद पिता गोविंद लोधी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया है।

15 मरीजों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा

ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बंडा सिविल अस्पताल में 35 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इसमें से गंभीर मरीजों का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और सागर जिला अस्पताल  में इलाज चल रहा है। डॉक्टर और प्रशासन की टीमें मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बरेठा की लाइसेंसी दुकान के कर्मचारी भूमिका संदिग्ध

पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से तीनों ग्रामीण क्षेत्रों में सर्चिंग कर नकली शराब के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। जहरीली शराब के तार क्क के ललितपुर से जुड़े बताए जा रहे है। इसमें ललितपुर के आकाश राय का नाम आया सामने आया है। आकाश बरेठा की लाइसेंसी दुकान का कर्मचारी है। पुलिस टीम अब ललितपुर कनेक्शन की जांच में जुटी है।

कांग्रेस ने सागर-कानपुर मार्ग किया जाम

लगातार मौतों के बाद कांग्रेस ने सागर-कानपुर मार्ग जाम कर दिया और शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी प्रदर्शन में शामिल हुए. इस घटना से प्रभावित लोगों में ग्राम पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती, गूगराखुर्द सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी मौतों और लोगों की तबीयत बिगडऩे का मामला सामने आया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak