khabar abhi tak

किसी ने नौकरी खोजने के चक्कर में गवाएं रुपए, तो कोई कस्टमर केयर का नम्बर सर्च करते वक्त हुआ साइबर ठगी का शिकार

 

जबलपुर। जबलपुर में साइबर ठगों फैलाए गए जाल में शहरवासी किसी न किसी तरह फं स ही रहे है। शहर में चार मामले फिर सामने आए है, जिसमें कोई कस्टमर केयर का नम्बर सर्च करते हुए फंस गया तो कोई नौकरी पाने के चक्कर में हजारों रुपए गवां बैठा है। 

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी-

श्रीमति अर्पिता नायडू उम्र 34 वर्ष निवासी जयनगर यादव कालोनी क्लाउड किचन चलाती है। उनका बैंक अकाउण्ट कोटक बैंक गोलाबजार में है। अर्पिता के व्हाटसएप नम्बर पर कॉल आया जो उसके पति की अच्छे पैकिज में नौकरी लगवाने के लिये बताये तथा तत्काल 30 हजार रूपये पेमेंट करने के लिये कहा तो उसने उनके द्वारा बताये क्यूआर कोड पर पर 30 हजार रूपये गूगल पे से ट्रांसफर किये,इसके बाद जब अर्पिता ने उक्त नम्बर पर कॉल किया तो बंद हो गया। 

किराए पर मकान देने ओएलएक्स पर जानकारी डाली-

सुश्री उषा गुप्ता उम्र 63 वर्ष निवासी ग्वारीघाट ने अपना मकान किराये से देने के लिये ओएलएक्स एप में जानकारी डाली थी। इसके बाद उषा गुप्ता को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर संपर्क कर स्वयं को आर्मी का अधिकारी बताकर उसका मकान किराये से लेने के लिये बोला तथा एडवांस रूपये खाते में डालने के लिये उससे उसकी यूपीआई आईडी मांगी, उसने अपनी यूपीआईडी दे दी। इसके बाद उषा गुप्ता के खाते से 89 हजार 999 रूपये खाते से निकाल लिये। 

कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर रहे थे, निकल गए 42 हजार रूपये-

देवेन्द्र प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कालीमंच के पास बागड़ा दफाई पोलीपाथर ने एलजी कस्टमर केयर का मोबाइल नम्बर निकालकर उक्त नम्बर पर अपने मोबाइल नम्बर से कॉल करके माईक्रोबेब खराब होने की शिकायत की। जिसपर ठग ने व्हाटसएप नम्बर पर एक लिंक भेज  दी। जिसे खोलकर शिकायत दर्ज कराई, शिकायत तो दर्ज नहीं हुई बल्कि खाते से तीन बार से 42 हजार 697 रूपये निकाल  लिए गए। 

युवक को पता नहीं चला और खाते से निकल गए 1.36 लाख रुपए-

अखिलेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बाजार मोहल्ला बरेला का खाता सेंट्रल बैंक शाखा  बरेला में है उसके बैंक खाते से बिना अनुमति व जानकारी के 1 लाख 36 हजार 832 रूपये कट गये हैं उक्त राशि काटने के लिये उससे कोई अनुमति नहीं ली गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके खाते से 1 लाख 36 हजार 832 रूपये निकाल लिये गये। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak