जबलपुर। बीएड की परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकले छात्र का मोबाइल छीनकर अज्ञात बाईकर भाग गया। सिविल लाइन क्षेत्र में यह वारदात शाम के समय भीड़ भरे इलाके में हुई है। पुलिस मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि सिवनी के डिवटी गांव के रहने वाले नीरज उइके ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करता है। 3 सितंबर को वह नवयुग कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर शाम लगभग 6-30 बजे मालगोदाम चौक छोले भटूरे दुकान के पास रोड में खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी पीछे से काले रंग की मोटर सायकल में एक लड़का आया और झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका मोबाइल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीनकर भाग गया।
इसी तरह थाना हनुमानताल में शुक्रवार रात हनुमानताल निवासी विनोद कुमार रैकवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जीसीएफ फैक्ट्री से रिटायर्ड है। वह किराना सामान लेने हनुमानजी के मंदिर के सामने गया था। वहां से सामान खरीदकर वापस पैदल घर जा रहा था। उसने शर्ट के उपर के जेब मे अपना मोबाइल रखा था। हाथ में सामान व छाता लिये था। रात लगभग 8-30 बे सैय्यद बाबा मजार के पास पहुंचा, तभी लाल रंग की शर्ट पहना हुआ एक युवक उम्र लगभग 25-30 वर्ष का आया और उसकी शर्ट के ऊपर की जेब में रखा मोबाइल झपटकर ले गया।
