khabar abhi tak

पिता-पुत्र पर बम फेंके, घर में घुसकर बचाई जान

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
घमापुर में गोपाल होटल के पास चार बदमाशों ने एक पिता-पुत्र पर पत्थर बरसाते हुए बम फेंके। दोनों ने अपने घर में घुसकर जान बचाई। चारों बदमाश इसके बाद भी घर का दरवाजा पीटते रहे लेकिन दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि रामकुमार बेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। गुरूवार शाम लगभग शाम लगभग 5 बजे अपने घर से रोड तरफ बेटे सुरेन्द्र को बुलाने गया था। देखा उसके बेटे सुरेन्द्र को हानी, शनि, मनि और चिन्ना खदेड़ रहे थे। उसका बेटा सुरेन्द्र व वह घर की तरफ भाग तो चारों ईंट पत्थर उसके घर की तरफ फैंके तथा सुअर मार बम फेंक,े जो घर के पास फूटे। वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर चला गया। चारों उसके घर के दरवाजे पीटते रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak