जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में बतौर मुख्य महाप्रबंधक कार्यरत अरविंद कुमार शर्मा आज 36 वर्षों की सुदीर्घ सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। राज्य विद्युत मंडल, पावर ट्रांसमिशन कंपनी और पावर मैनेजमेंट कंपनी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने वाले श्री शर्मा को कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामय विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक राजीव गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक पीके जैन, संजीव खरे, अखिलेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल कन्हौआ, अनुराग नायक, महाप्रबंधक नितिन खत्री, निशांत सिसोदिया, श्रीकांत विष्णु भड़कमकर, संतोष कुमार मिश्रा, हिमांशु कृपाल साहू सहित उप महाप्रबंधक विक्रम राजपूत, अजीत उइके, दिनेश सिंह राजपूत, कमलेश दास, जितेंद्र पाल, आशीष वर्मा, अरुण जोटे, संजय मंडलोई, प्रतीक पंथ, मैनेजर हेमंत सोनी तथा संजय आनंद मौजूद रहे।
अभियांत्रिकी ज्ञान से प्रदेश के विद्युत नेटवर्क को संवारा
श्री मेश्राम ने विदाई उद्बोधन में कहा कि अरविंद शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट तकनीकी ज्ञान और पेशेवर कौशल का परिचय दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य महाप्रबंधक के उज्ज्वल भविष्य के साथ उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का मंच संचालन जनसंपर्क अधिकारी पंकज स्वामी द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
देश की सर्वोत्तम विद्युत कंपनियों में काम करना गौरवपूर्ण
अपने अनुभव साझा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि देश की अग्रणी विद्युत कंपनियों में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व का विषय रहा। उन्होंने बताया कि इस लंबी यात्रा में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और वे राज्य के विद्युत तंत्र को बेहतर बनाने में अपनी भागीदारी निभा सके। अंत में उन्होंने अपने संपूर्ण कार्यकाल के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले निरंतर सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।
