khabar abhi tak

झगड़ा होते देख बीच बचाव करने पहुंचे प्रापर्टी ब्रोकर पर जानलेवा हमला, बदमाश ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत दमोहनाका शराब दुकान के पास बीती देर रात चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे प्रापर्टी ब्रोकर गौरव गुप्ता पर ही बदमाश गन्नू पटेल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया। चाकु ओं के हमले में गौरव के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उसके साथियों ने उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गौरव की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर लिया। 

                             पुलिस के अनुसार शंकर शाह नगर रामपुर निवासी गौरव गुप्ता 38 वर्ष पेशे से प्रापर्टी ब्रोकर है। वह अपने दोस्त  अंशुल, आलोक व सत्यम के साथ दमोहनाका स्थित शराब दुकान के समीप खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान हाथ ठेला लगाने वाला गन्नू पटेल पहुंच गया और किसी बात को लेकर अंशुल के साथ गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद काफी बढ़ गया। विवाद देख गौरव गुप्ता पहुंच गया और दोनों को समझाते हुए अलग अलग करने लगा। तभी गुस्से में आए गन्नू ने ठेला से चाकू निकाला और गौरव पर हमला कर दिया। गन्नू ने गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसके  पेट, सीने और माथे पर गंभीर चोटें आई और वह गिर गया। गौरव को खून से लथपथ हालत में देख आसपास खड़े लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, इस बीच दोस्तों ने पुलिस को खबर देते हुए घायल गौरव को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गौरव की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर लिया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी  पहुंच गए, जिन्होने घटनास्थल पर पूछताछ के बाद आरोपी गन्नू पटेल की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak