khabar abhi tak

जबलपुर मंडल के 24 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

जबलपुर। पमरे के जबलपुर मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे में अगस्त 2026 में रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 24 रेल कर्मचारियों के सम्मान में सोमवार 31 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए तथा उनके दीर्घ एवं सफल रेल सेवा कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भावी जीवन की कामना की। 

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में रामकृपाल द्विवेदी, संजय कुमार पाण्डेय, शारदा प्रसाद पटेल, श्री जगरूप, श्री भवानी शंकर सरदार, मनीष सक्सेना, जगरूप प्रसाद सहित अन्य रेल कर्मचारी शामिल हैं। मंडल रेल प्रशासन द्वारा इस माह सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शचीपति नंदन, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।  रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी रेल कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की मंगलकामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak