khabar abhi tak

उफनाती नर्मदा में होमगार्ड की गश्त करने वाली नौका बह गई, नाविकों ने लगाया किनारे, देखें वीडियो

फाइल फोटो


जबलपुर।
गौरीघाट के नर्मदा तट पर श्रृद्धालुओं पर निगरानी रखने के लिए होमगार्ड के द्वारा लगाई गई नौका शुक्रवार को अचानक फेल हो गई। उफनाती नर्मदा में पेट्र्ोलिंग टीम इसमें सवार थी। नाव बहता देखकर मौजूद नाविकों ने जैसे-तैसे नाव को किनारे लगाया। जानकार कहते हैं इस दौरान होमगार्ड की नाव में 15 लोग सवार थे। ग्वारीघाट पुलिस का कहना है कि नाव फेल हो गई थी, जिसे किनारे लाया गया है।


सूत्रों ने बताया कि होमगार्ड से प्रशिक्षु आए हुए थे। प्रशिक्षुओं को लाइफजैकेट के साथ नौका में बिठाया गया था। वे घाट के किनारे पेट्र्ोलिंग कर रहे थे। मोटर से चलने वाली होमागार्ड की इस नौका का इंजन अचानक तेज बहाव के दौरान बंद हो गया। इंजन बंद होते ही यह नौका पानी में बहने लगी। नौका में सवार लोगों को पानी में कूदने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। मौके पर वे मदद के लिए घाट किनारे क्षेत्रीय नाविकों को पुकारने लगे थे। मदद की गुहार सुनते ही तीन-चार नाविक अपनी नाव लेकर आगे बढ़ गए और बमुश्किल नाविकों ने होमगार्ड की नौका में सवार प्रशिक्षुकों को अपनी नाव में बिठाया और रस्सी से होमगार्ड की नाव को बांधकर किनारे लाया जा सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak