khabar abhi tak

दबंगई : भाई से मांगे 50 हजार, नहीं दिए तो किया हमला


जबलपुर।
अधारताल के नेता कॉलोनी में रहने वाले एक भाई पर दूसरे भाई ने सिर्फ इस बात पर हमला कर दिया कि उसने भाई से 50 हजार रूपए मांगे थे। भाई ने पैसे देने से मना कर दिया था। मौके पर अपशब्द करते हुए भाई ने अपने ही भाई पर नुकीली चीज से हमला कर दिया और भाग गया।

अधारताल पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात नेता कॉलोनी निवासी वसीम मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आलमारी बनाने का काम करता है। वह अपनी दुकान बहोराबाग में था। तभी दोपहर लगभग 1-30 बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि मोहसिन बुला रहा है। वह घर आया तो भाई मोहसिन उससे 50 हजार रूपये की मांग करने लगा। रूपये देने से मना करने पर गाली गलोज करते हुये किसी नुकीली चीज से हमला करने लगा। उसने बचाव किया, जिससे उसके हाथ में चोट आयी। मारपीट कर उसका भाई मोहसिन जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak