जबलपुर। हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि हाईवे पर लूटपाट के आरोप में माढ़ोताल निवासी दिन्नू उर्फ दिनेश अहिरवार, गौरव अहिरवार उर्फ भोला, प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि माढ़ोताल में लूट प्रकरणों की छानबीन करते हुए विवेचना के मुखबिरों को लगाया गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर चिन्हित करते हुये मुखबिर की सूचना पर वायपास जीरो डिग्री में दबिश देते हुये संदेही दिन्नु उर्फ दिनेश चौधरी, गौरव अहिरवार उर्फ भोला और प्रमोद चौधरी को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर तीनों ने दोनों घटनायें करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे हुये रूपयो में से नगद 1500 रूपये व लूटी हुयी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 जेड ई 2751 तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस व दूसरी घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किये गये। लूटे हुये शेष रूपये खर्च कर देना बताये। तीनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ये थी वारदातें
- माढ़ोताल में संजू ठाकुर निवासी भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 अगस्त को वह अपने मामा के साथ गुलौआ चौक में डीके बिल्डर्स से काम करने के उसने 7 हजार रूपये अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 जेड ई 2751 से पाटन वायपास होते हुये घर भेड़ाघाट जा रहा था। अंधमूक तरफ जाने वाली सर्विस रोड के पास पीछे से सफेद रंग की स्कूटी जैसी दुपहिया वाहन से तीन लड़के आये थे। मोटर सायकल गिरा दी थी। तीनों लड़के हम दोनों के रूपए छीन लिए थे। मोटर सायकल भी लूटकर ले गए थे।
- माढ़ोताल में सत्यम कोष्टा निवासी नर्मदा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 अगस्त की शाम लगभग 6.15 बजे उसके पिता जी पांडव रेस्टोरेन्ट से काम करके अपने घर नर्मदा नगर गोहलपुर सर्विस रोड से होते हुये जा रहे थे। पांडव रेस्टोरेन्ट के आगे राधाकृष्ण नेत्रालय के पास अज्ञात तीन लडके मोटर साईकिल मे आये और शराब पीने के लिये 500 रुपये मांगने लगे। रूपये देने से मना करने पर एक लड़के ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर दाहिने तरफ पुठ्ठे में चोट पहॅुचा दी थी। लड़कों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल भाग गये।
