khabar abhi tak

' ऋषि रिजेन्सी ' होटल में ' भगवती की गर्जना ', अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो



जबलपुर।
सिविल लाइन के होटल ऋषि रिजेन्सी होटल एंड बार में भगवती मानव संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हंगामा ही नहीं नहीं बल्कि उन्होंने बार के अंदर आने वाली शराब की जांच की मांग की है। संगठन की लिखित शिकायत पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शटर बंद करवा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी।


रेलवे पुल नंबर दो से लगे होटल ऋषि रिजेन्सी के सामने सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों का कहना था कि होटल में अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त की जा रही है। दरअसल, देर रात लग्जरी कार में यहां शराब ढोकर लाई गई थी। इसे देखकर संगठन के एक कार्यकर्ता ने वीडियो बना ली थी। संगठन का आरोप है कि वीडियो बनता देखकर होटल के मैनेजर और उसके साथियों ने उससे मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया था। धमकाने से उसे मौके से भागना पड़ा। 


पीड़ित ओमती थाने पहुंचा था लेकिन थाना क्षेत्र सिविल लाइन होने की वजह से उसने संगठन के अन्य साथियों के साथ इकट्ठा होकर थाने में अर्जी दी थी। अर्जी देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले मे सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि संगठन की अर्जी आई है। होटल की शटर बंद करवाकर हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak