khabar abhi tak

बरगी में जल भराव, फिर खोले बांध के पांच गेट


जबलपुर।
डिंडौरी, मंडला में हुई तेज बारिश से बांध में तेजी से जल भराव होने लगा है। बांध का जलस्तर खतरे का निशान पार कर रहा था, जिसे देखते हुए बांध प्रशासन ने गुरूवार सुबह 11 बजे बांध के पांच गेट डेढ़ मीटर की उंचाई पर खोल दिए हैं। बांध में जल क्षमता 97ण्18 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। 

बांध प्रबंधन के मुताबिक मौजूदा हालात में बांध के कैचमेंट एरिया में 4215 क्यूमेक पानी आ रहा है। पानी की आवक को देखते हुए बांध के गेट और बढ़ाए या घटाएं जा सकेंगे। प्रबंधन का कहना है कि गेट खोले जाने से नर्मदा के तटों पर जल स्तर बढ़ चुका है। तटों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व में बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने 13 गेट तक खोले थे। लेकिन बाद में पानी की आवक कम होते ही नौ गेट कर दिए थे, जिसके बाद क्रमशः 5 गेट और उसके बाद फिर गेट बंद कर दिए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak